04----9 अगस्त को बाबाधाम जाएंगे काजल कांवरिया संघ
चक्रधरपुर, जून 3 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर न्यू बस स्टैंड हनुमान मंदिर परिसर में काजल कांवरिया संघ की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को काजल कांवरिया संघ के सभी पदाधिकारी बाबाधाम के लिए रवाना होंगे। साथ ही दूसरी सोमवारी 10 अगस्त को सुलतानगंज से जल उठाकर बाबानगर देवघर के लिए रवाना होगा। 14 अगस्त को बाबा भोलेशंकर पर जलाभिषेक करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पप्पू काबरा, कुमार विवेक, राकेश रंजन, प्रेम सिंह, प्रमेन्द्र सिंह चौहान, मनोज सिंह, वीरेन्द्र सिंहदेव, अनूप शर्मा, संजित राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.