चक्रधरपुर, मार्च 9 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर स्थित सनमत मेगा स्किल आईटीआई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईटीआई की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने केक काट कर किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान सभी के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। मौके पर नौकरी कर वापस आईं छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया। कार्यक्रम में वी के पाठक, गोवर्धन कुमार, सुशांत नायक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...