सोनभद्र, सितम्बर 3 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-ओबरा समेत 9115 मेगावाट क्षमता के उत्पादन निगम के बिजलीघरों का उत्पादन बुरी तरह लुढ़क गया है। 2630 मेगावाट केअनपरा बिजलीघर की सभी इकाइयां चालू होने के बाद भी कोयला किल्लत से उत्पादन में रोजाना औसतन 700 मेगावाट तक की भारी गिरावट के साथ 2320 मेगावाट के ओबरा बिजलीघर की 1720 मेगावाट की 04 इकाइयां तकनीकी खामियों से बंद हो जाना इसकी वजह बनी है। हालात इतने खराब हो गये कि बीते 24 घंटो के दौरान उत्पादन निगम महज 93.1 मिलियन यूनिट बिजली ही प्रदेश को दे पाया जो बीते चार माह का न्यूनतम उत्पादन रहा है। नतीजतन बारिश के कारण बिजली खपत गिरने के बाद भी लगभग 510 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो सकी और चार मियू से अधिक की आपात कटौती कर हालात सम्भालने पड़े। लगभग 53 मियू बिजली रोजाना आपूर्ति करने वाला अनपरा बिजलीघर महज 3...