सोनभद्र, मार्च 9 -- अनपरा,संवाददाता। मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान में वृद्धि का असर बिजली खपत पर दिखने लगा है। बीते चार दिन में बिजली की पीक डिमाण्ड में पांच हजार मेगावाट से अधिक वृद्धि दर्ज की गयी है। बीते चार मार्च को महज 16137 मेगावाट दर्ज की गयी बिजली की पीक डिमाण्ड आठ मार्च को 21272 मेगावाट पार पहुंच गयी है। नतीजतन हालात सम्भालने के लिए सिस्टम कंट्रोल को मांग में कमी के कारण महंगी बिजली देने वाली रिजर्व शटडाउन पर बंद करायी गयी इकाइयों को चालू करने के निर्देश देने पड़े है। निजी क्षेत्र की बीते 7 फरवरी से बंद करायी गयी निजी क्षेत्र की बीईपीएल बजाज की सभी दस इकाइयां,उत्पादन निगम के हरदुआगंज की विस्तार की इकाई,पारीछा की तीन मार्च से बंद करायी तीसरी व पांचवी इकाई तथा रोजा की तीसरी व चौथी इकाइयों को चला कर हालात सम्भालने पड़े है। इस बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.