दुमका, मई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर 04 जून को महर्षि मेंही आश्रम पुसारो में विशेष संतमत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आश्रम के व्यवस्थापक पूज्य स्वामी अरण्यानंद भिक्षु जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल संत स्तुति, गुरु विनती एवं सत्संग योग से पाठ के साथ होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। अपराह्न 2 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान संत स्तुति एवं पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस से पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में महर्षि संतसेवी जी महाराज की जीवनी तथा उनके उपदेशों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा, जिससे उपस्थित श्रद्धालु उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...