दुमका, अगस्त 2 -- राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन प्रभाग) की पहल पर 04 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को त्वरित, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। नागर विमानन विभाग के सौजन्य से झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित यह सेवा व्यावसायिक किराये पर आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु न केवल देवघर और बासुकीनाथ धाम के बीच हेलीकॉप्टर से यात्रा कर सकेंगे, बल्कि दोनों तीर्थस्थलों का आकाशीय दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : चार से शुरू होगी किफायती हेलीकॉप्टर से...