चक्रधरपुर, मार्च 7 -- 03-छोटा हाथी वाहन पलटने से एक की मौत (रिवाइज) -एक्सीलेटर दवा देने से गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया-छोटा हाथी वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौतसोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के जोड़ापोखर गांव के पास एक मालवाहक छोटा हाथी (टाटा ऐस वाहन) पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनुवा थाना बनजीरा गांव के संजीत कोड़ा के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है।जानकारी के मुताबिक संजीत कोड़ा अन्य मजदूर साथियों के साथ धान खरीद केंद्र में लाभुकों के धान लेने के लिए सोनुवा थाना क्षेत्र जोड़ापोखर गांव आया हुआ था। इस दौरान चालक वाहन से उतर कर बाहर सड़क पर खड़ा हुआ था। जबकि, संजीत कोड़ा डाला में था। इस दौरान वाहन के ड्राइवर सीट व सीट के बगल में बैठे तीन लोगों में से एक युवक ने गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.