0238 की बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, नई प्रजातियों में उलझे गन्ना किसान
संभल, मई 8 -- संभल । कभी किसानों की पहली पसंद रही गन्ने की 0238 प्रजाति अब बीमारी की चपेट में आने के बाद किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। 0238 में लगातार रेड रॉट जैसी बीमारी फैलने से किसान नई प्रजातियों की ओर तो बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसी कोई प्रजाति नहीं मिल सकी है जो 0238 जितना उत्पादन और मिठास दे सके। ऐसे में किसान नई प्रजातियों के चयन को लेकर उलझन में हैं। जिले में वर्षों तक 0238 प्रजाति का गन्ना किसानों के लिए सबसे लाभकारी माना जाता रहा। अधिक पैदावार, बेहतर वजन और चीनी रिकवरी के कारण किसानों ने बड़े पैमाने पर इसकी खेती की थी। यह भी पढ़ें- गन्ना किसानों को रोग व कीट नियंत्रण के दिए सुझाव लेकिन पिछले कुछ समय से इस प्रजाति में बीमारी फैलने लगी, जिससे खेतों में गन्ना सूखने लगा और उत्पादन प्रभावित होने लगा। इसके बाद कृषि और गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.