चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचंद्रपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मंटू गागराई की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में प्रस्तावित सड़क निर्माण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि, सड़क किनारे पड़ने वाले भू-स्वामियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने तथा क्षेत्र में सड़क की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क निर्माण के पक्ष में अपनी सहमति प्रदान की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचंद्रपुर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।मौके पर संतोष मुखी, विशाल मुखी, म...