चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- मनोहरपुर । मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका पंचायत के विभिन्न गांवों में बीते रात जंगली के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बीते गुरुवार की रात धानापाली गांव में करीबन 35 की संख्या में आए जंगली हाथियों ने 4 लोगों के घरों को तोड़ दिया। साथ ही करीबन 5 एकड़ जमीन पर उगाई गई सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में 8 बजे के बाद हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर अलग-अलग गुटों में बंटकर गांव के विभिन्न टोलों में फैल गया। उसके बाद हाथियों ने बसंत महतो, देवनाथ महतो, रमेश चंद्र महतो, रोपना महतो, संजय महतो, मुथू महतो, गोविंद महतो, राजेश महतो, नरेश महतो, गोपाल महतो, छुटू महतो, आशा महतो और नितेश महतो के खेतों में सब्जियों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने पटवन के लिए मशीन में लगाए गए पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.