02 महाप्रबंधकों समेत 31 कर्मी हुए सेवानिवृत्त
सोनभद्र, अगस्त 31 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल से अगस्त माह के अंत में 6 अधिकारी और 25 कर्मचारी सहित कुल 31 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),ज्ञानेश्वर नाथ, महाप्रबंधक (उत्खनन), शुभाशीष राय और सहायक पर्यवेक्षक, परिवहन (लाइट व्हीकल विभाग), नागेश्वर रजक सेवानिवृत्त हुए। अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बीएसएल के 26 कर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.