02 नवम्बर को आयुक्त कार्यालय में मण्डलीय पेंशन अदालत
बांदा, अक्टूबर 4 -- बांदा। संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन ने बताया कि आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, अजीत कुमार की अध्यक्षता में दो नवंबर को सुबह 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी। इसमें मण्डल के जनपद बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं उप्र बेसिक शिक्षा परिषद् के अन्तर्गत प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल से सेवा निवृत्त कार्मिकों / अध्यापकों व उनके आश्रितों के लम्बित सेवा नैवृत्तिक लाभों के प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 15 अक्टूबर तक शाम 04 बजे तक प्राप्त कराये जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.