01--दोरगासाई पुलिया के पास ऑटो पलटने से एक गंभीर
चक्रधरपुर, मई 29 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दोरगासाई के पास शुक्रवार को ऑटो पलटने से कई लोग घायल हो गये। इनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक एक ऑटो पर ओरेंगा गांव के कुछ लोग गोईलकेरा केबरा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे । इसी दौरान दोरगासाई पुलिया के समीप ऑटो पलट हो गया। हादसे में कई लोगों को चोंटे आयी है। दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फोटो संख्या-01-क्षतिग्रस्त ऑटो का दृश्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.