मुंगेर, जनवरी 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। आगामी 01 फरवरी को नगर के प्राचीन काली मंदिर परिसर में हरिशाखा दृष्टि की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए मनोज कुमार रघु ने बताया कि शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाएंगे उनका चयन कर निःशुल्क आपरेशन कराया जाएगा। आपरेशन पूरी तरह सुरक्षित चिकित्सकीय व्यवस्था के तहत किया जाएगा। उन्होंने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में आने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.