0.4 फीसदी एमडीआर के विरोध में गांधी जयंती पर एक घंटे उपवास करेंगे व्यापारी
जामताड़ा, सितम्बर 29 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महात्मा गांधी जयंती पर सामूहिक उपवास करेगा। इस संबंध में चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 02 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक व्यापारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे का सामूहिक उपवास रखेंगे। इससे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। लेकिन डिजिटल लेनदेन पर 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 2 अक्तूबर को यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे हरिद्वार के व्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.