शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- शाहजहांपुर। भीषण कोहरे के बीच जैतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम बंडिया कला मार्ग पर खेड़ा बजेड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक मदद के बाद बरेली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ, जब बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के रूदौली गांव निवासी 20 वर्षीय मुस्तफा बाइक से 27 वर्षीय गुलशन, चार वर्षीय फैजल और छह वर्षीय महजबी के साथ बरेली से जैतीपुर होते हुए तिलहर की ओर जा रहा था। दूसरी बाइक पर जैतीपुर थाना क्षेत्र के छेदा पट्टी निवासी 22 वर्षीय बलराम कल्याण उर्फ कल्लू सवार था, जो बंडिया कला से नवादा मोड़ की तरफ बढ़ रहा था। खेड़ा बजेड़ा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.