अलीगढ़, जून 5 -- लोधा (अलीगढ़), संवाददाता। क्षेत्र में एक व्यक्ति से मुकदमा लिखने के एवज में लोधा थाने की वीरपुरा चौकी के प्रभारी रोहित कुमार तोमर ने 30 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। इसका वीडियो एसएसपी नीरज जादौन के पास पहुंचा। इसके बाद एसपी सिटी स्तर से जांच कराई गई। इसमें दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ लोधा थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। लोधा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 17 मई को वह गैस लेने के लिए दूसरे गांव में गए थे। पत्नी लकड़ी लेने गई थीं। उसी समय करीब 11 बजे दो लोग घर में घुस आए और 14 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बेटी ने शोर मचाने पर बेटा व अन्य लोग आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, जिन्होंने थाने आने को कहा। पिता बेटी को...