उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने एवं आमजन को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से जीरो से 5 साल के बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो ड्राप पिलाने की अपील की। पल्स पोलियो रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण अभियान है।पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.