0-खड़े ट्रेलर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व खलासी की मौत
धनबाद, जुलाई 22 -- तोपचांची थाना क्षेत्र के साहुबहियार स्थित बांका पुल के पास बुधवार तड़के नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के गुमा निवासी मोहम्मद इस्लाम शाहजी (पिता- नजरुल शाहजी) और पृथीबा निवासी पिंटू दास (पिता- शंभू दास) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में एक कार पर सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तारापीठ से रामगढ़ जा रही एक कार की लोहा लदे ट्रेलर से हल्की टक्कर हो गई थी। इससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे सब्जियों के खाली क्रेट लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी की घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.