नई दिल्ली, फरवरी 16 -- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान धमाकेदार पारी खेली। मार्श ने पालेकल में खेल गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 54 रन की दमदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श जारी टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कूपर कॉनोली और जेवियर बार्टलेट को भी शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए। मार्श ने अपनी पारी के दौरान महीश तीक्षणा के एक ओवर में जमकर रन बटोरे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड ने 29 गेंद में 56 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.