नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने नहीं बल्कि बेइज्जत होने गई है। तीन मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबले गंवाकर टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है, अब एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी मुकाबले में उनके पास लाज बचाने का एकमात्र मौका था। हालांकि वह इस मौके को भी गंवाती दिख रही है। पहले दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी स्क्वॉड में बदल दिए, यहां तक कोचिंग स्टाफ भी चेंज कर दिया। मगर पाकिस्तान का प्रदर्शन बद से बदतर होता जा रहा है। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम मात्र 133 के स्कोर पर सिमट गई। दूसरी पारी में उनके ओपनर एक बार फिर खाता नहीं खोल पाए और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 52 के स्कोर पर 2 व...