हाथरस, मार्च 22 -- .....गुरुजी पास कर देना,वरना पापा बहुत मारेंगे -(A)तीन केंद्रों पर चल रहा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्यपर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में हो रहा मूल्यांकन शहर के तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। अब तरह तरह के वाक्या कापियों में निकल रहे है। इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका में परीक्षक से पास करने की गुहार लगाते हुए लिखा है कि यदि पास नहीं किया तो पापा बहुत मारेंगे।बागला और अक्रूर इंटर कालेज में हाईस्कूल व सरस्वती इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य डीएचई की निगरानी में परीक्षकों के स्तर से किया जा रहा है। 18 मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने व पास कराने के ...