सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी को लेकर जिले में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। शुक्रवार को राम सीया राम सीया राम जय जय राम, ..लहर लहर लहराए रे झंडा बंजरग बली का.,राज तिलक की करो तैयारी आ रहे है भगवाधारी जैसे भजनों पर झूमते-थिरकते और अस्त्र-शस्त्र संचालन के करतब दिखाते अखाड़ों के प्रतिभागियों ने श्रीरामनवमी की शोभायात्रा में अद्भुत समां बांधा। भव्य शोभायात्रा में शामिल लोगों के द्वारा जय श्रीराम और जय बजरंग बली के नारों से वातावरण राममय हो गया था। शहर के महावीर चौक से निकलकर शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए भट्टीटोली, रामनगर, सामटोली और प्रिंस चौक तक गई। सामटोली और प्रिंस चौक का परिभ्रमण कर वापस महावीर चौक में शोभायात्रा का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह स्टॉल लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.