अमरोहा, जून 16 -- गजरौला, संवाददाता। श्रीश्याम मित्र मंडल के संयोजन में आयोजित पंचदश श्रीराम महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में समुद्र मंथन की लीला सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान शिव के जयकारों की गूंज सुनाई दी।दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद नवदेवी विराट रूप, अर्द्धनारीश्वर, भृगु ऋषि, बाबोसा कथा, मां कामाख्या देवी, जय जगन्नाथ, माता वैष्णो देवी की कथा तथा शिव-बारात जैसी एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां मंचित की गईं। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक प्रस्तुतियों का भावपूर्वक आनंद लिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण समुद्र मंथन की भव्य झांकी रही। इसमें भगवान शिव के द...