भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रशासन से निर्धारित समय की पाबंदी और नाव चलाने वालों के नखरे को धता बताकर हरेराम ने बड़ी जंग जीत ली। भतोड़िया के हरेराम 150 किमी का सफर पूरा कर गेड़ाबाड़ी ससुराल पहुंचा और शादी के बाद दुल्हनिया को लेकर महादेवपुर घाट से नाव के सहारे बरारी घाट पहुंचा। हरेराम की बारात रविवार शाम बरारी घाट से लौट गई थी। हरेराम सहित बारात को लेकर भतोड़िया से बरारी घाट आ रहे टेम्पो का तेल खत्म हो गया तो रास्ते में चालक तेल भराने लगा। जब तक बरारी घाट पहुंचा तब तक देरी हो गई और शाम की अंतिम नाव छूट गई। हरेराम लाख मिन्नतें करता रहा कि मेरी शादी नहीं हो पाएगी। मुझे दूसरे नाव से जाने की इजाजत दीजिए। लेकिन मजिस्ट्रेट ने डीएम के आदेश का हवाला देकर नाव चलाने से इंकार कर दिया।काफी देर तक मायूस रहा हरेराम बाराती संग वापस हो गए...