नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका मकसद पार्टी नहीं, बल्कि देश है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह नहीं सोचता अब आम आदमी पार्टी का आगे क्या होगा। मैंने अपने करियर का नहीं सोचा और इनकम टैक्स में जॉइंट कमिश्नर का पद छोड़कर झुग्गियों के अंदर रहने लगा। 10 साल झुग्गियों में रहा था। वो समय किसी को नहीं पता, लेकिन सबको यह तो याद है केजरीवाल सीएम बन गया था। अन्ना ने आंदोलन किया था। उसके बाद मैं सीएम बन गया था। दो बार तीन बार सीएम रहा। वह सबको पता है। लेकिन, 10 साल जो झुग्गियों के अंदर काम किया वो किसी को नहीं पता। मेरा मकसद मेरा अपना नहीं है। प्रतिदिन टाइम्स नामक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि शुरू से ही हमारा मकसद देश को लेकर था। अगर उस समय...