देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के कुछ थाने शराब तस्करी के हब माने जाते हैं, लेकिन इन दिनों बार्डर इलाके के उन थानों में शराब की खेप न पकड़े जाने से तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सख्ती से शराब तस्करी रुक गई या फिर कोई और बात है। फिलहाल जिले में शराब बिक्री में कोई कमी नहीं दिख रही है। ऐसे में यह शराब कहां जा रही है? यह बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार भी इस पर कुछ भी कहने से परहेज करते नजर आ रहे हैं।पड़ोसी प्रांत बिहार में शराब पीने व बेचने पर पूरी तरह से 2016 अप्रैल माह से ही रोक है। 2016 में शराब पर पाबंदी लगने के बाद यूपी की तरफ से बिहार में शराब की तस्करी होने लगी। पहले हरियाणा निर्मित शराब की खेप बिहार में भेजी जाती थी। देवरिया पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उस पर लगाम लग गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.