अमरोहा, दिसम्बर 26 -- अमरोहा, संवाददाता। बज्मे नाजिम कुरैशी के संयोजन में मोहल्ला मुल्लाना स्थित एचपी इंटर कॉलेज में बुधवार रात गजल की महफिल का आयोजन किया गया। शायरों ने बेहतरीन गजलें सुनाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। शुरुआत करते हुए रिफत मुरादाबादी ने कुछ यूं पढ़ा...जंग ऐसी जुल्म से इस बार होनी चाहिए, फैसला इस पार या उस पार होना चाहिए। सैय्यद शीबान कादरी यूं नमूदार हुए...वो बेटा नाज था बीमार मां को जिस पे बहुत, थमा के चल दिया पर्चा उसे दवाई का। मुरादाबाद से आए एजाज अनवर अपनी बात इस अंदाज में रखी...मुझमें बुराइयां तू बराबर तलाश कर, लेकिन कमी कुछ अपने भी अंदर तलाश कर। कामिल मुरादाबादी ने भी खूब वाहवाही लूटी... सिर को झुका के जीना गंवारा नहीं हुआ, हम से अमीरे शहर को सजदा नहीं हुआ। नासिर अमरोहवी ने यूं फरमाया...मुझ को जिस ने तेरे मरने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.