मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक पर गांव परासौली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जबकि गांव अटाली जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। गांव परासौली में निकाली गई शोभायात्रा में 'त्रिशला नन्दन वीर की, जय बोलो महावीर की' के जयघोष से फिजा गूंज उठी। प्रभु पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भगवान महावीर के 'जियो ओर जीने दो' व 'अहिंसा परमो धर्म' के संदेश को जीवंत करती झांकियां व ढोल नगाड़े शामिल रहे। दूसरी ओर गांव अटली के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक व शांति धारा की गई। नित्य नियम पूजन के साथ महावीर महामंडल विधान संपन्न किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंडल पर 56 श्रीफल अर्पित कर 24 दीपकों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.