नई दिल्ली, जनवरी 26 -- बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद माहौल गर्म हो गया। लोग उनके समर्थन में आवास पहुंचने लगे। हालांकि एडीएम और मेयर सिटी मजिस्ट्रेट को समझाने पहुंचे लेकिन वह नहीं माने। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट डीएम से मिलने के लिए पैदल ही निकल गए। डीएम आवास से बाहर निकलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मीडिया से बातचीत की और गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने अपनी जान का भी खतरा बताया। उन्होंने कहा कि डीएम आवास में उन्हें दो घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आवास पर वार्तालाप के दौरान मुझ पर इस्तीफा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। यह साबित करने का प्रयास किया जा रहा था कि मैंने एसआईआर के काम के दबाव के चलते इस्तीफा दिया है। यह कोशिश भी की गई कि मैंने तनाव अथवा डिप्रेशन के कारण इस्तीफा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.