अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर के भूलेपुर में जश्ने-इश्तकबालिया एक शाम अंबेडकरनगर के नाम के तहत ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व अन्य प्रदेशों के शायरों व कवियों ने अपनी शायरी व कविताएं पढ़कर शमां बांध दिया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने राष्ट्रीय एकता के तहत शायरी पेश की। प्रमुख ने पढ़ा कि गंगाजल और आबे जम जम का जहां सम्मान है, मुख्तलिफ रंगत के फूलों का जहां गुल्दान है। एक तरफ तुलसी जी हैं एक तरफ रसखान हैं, नाज करता है जहां यह मुल्क हिंदुस्तान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महबूब आलम व संचालन शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने की। रात भर मुशायरे में शायरों व कवियों ने देशभक्ति आधारित रचनाएं सुना कर श्रोताओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया। महाराष्ट्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.