नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- यूपी विधानसभा चुनाव में सपा से 200 सीटें मांग रही कांग्रेस की अब आम आदमी पार्टी (आप) ने खिल्ली उड़ाई है। आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के दावे को पूरी तरह नाजायज और जमीनी हकीकत से दूर बताया है। संजय सिंह ने कहा कि राजनीति में तर्कसंगत बातें करना ही ठीक होता है। उन्होंने कांग्रेस के पिछले विधानसभा प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा, "यूपी के पिछले चुनाव में कांग्रेस को महज ढाई प्रतिशत वोट और 2 सीटें मिली थीं। अगर 2 सीटों के आधार पर आप 200 सीटें मांग रहे हैं, तो 111 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी को तो 1000 सीटें मांगनी चाहिए।" संजय सिंह ने कहा कि ऐसे में तो यूपी में नया परिसीमन कराना पड़ेगा और जब विधानसभा में डेढ़-दो हजार सीटें होंगी, तब जाकर 1000 सीट पर सपा और 200 पर कांग्रेस लड़ पाएगी। उन्होंने नसीहत दी कि नेताओं ...