नई दिल्ली, फरवरी 25 -- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता की बहाली और चीन सहित पड़ोसी देशों से विदेशी निवेश (FDI) के नियमों में संभावित ढील को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। 'बिजनेस स्टैंडर्ड मंथन' कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि जैसे ही अमेरिका में टैरिफ के मोर्चे पर स्थिति अधिक स्पष्ट होगी, भारत व्यापार वार्ता को तुरंत फिर से शुरू करेगा। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका ने 22 फरवरी को अपने मुख्य वार्ताकारों की एक अहम बैठक को दोबारा शेड्यूल करने का फैसला किया था। यह बैठक एक अंतरिम व्यापार समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए वाशिंगटन में होने वाली थी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल 23 फरवरी से इस तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत करने वाला था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.