हरदोई, अक्टूबर 1 -- यूपी के हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन के दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में शराफत अली भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को लेकर जातिसूचक और आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मुलायम सिंह यादव ने आरक्षण में संशोधन नहीं किया होता तो प्रेमावती आज जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठी होतीं, बल्कि धोबी घाट पर कपड़े साफ कर रहीं होती।सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी वीडियो सामने आने के बाद अनुसूचित जाति के धोबी समाज से आने वाली प्रेमावती ने बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शराफत अली को सपा से निष्क...