देवरिया, मार्च 6 -- देवरिया, निज संवाददाता उपायुक्त श्रम रोजगार ऑफिस में मनरेगा के ब्लॉक कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध नहीं हैं। सीडीओ के निर्देश पर भी तकनीकी सहायक, एपीओ और अकाउंटेंट की जानकारी नहीं दी गयी है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने कर्मियों के नियुक्ति से संबंधित शासनादेश, शैक्षिक प्रमाण पत्रों का ब्योरा मांगा है। उपायुक्त श्रम रोजगार ने कहा उनके ऑफिस में जानकारी नहीं है, ब्लॉकों से मिलने पर सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।भटनी क्षेत्र के पुरना छापर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता शोभानाथ मिश्र ने आरटीआई के तहत विकास खण्डों में तैनात तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं एकाउंट असिस्टेंट की नियुक्ति संबंधित शासनादेश, शैक्षिक प्रमाण पत्रों का ब्योरा मांगा। उनके द्वारा तीन विन्दुओं की जानकारी मांगी गयी। आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने को जिला विकास अधिक...