मुरादाबाद, मार्च 17 -- नवरात्रों में सर्वाधिक श्रद्धालु लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में उमड़ते हैं। इक अनुमान के अनुसार यहां नवरात्र में लगभग दस लाख श्रद्धालु दर्शन करते हैं। लाल बाग में ही स्थित सिद्धपीठ प्राचीन नौदेवी काली माता मंदिर और संतोषी माता मंदिर में भी लगातार भीड़ उमड़ी रहती है। रेलवे कालोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इसमें नियमित हवन भी किया जाता है। लाइनपार के श्रद्धालुओं ने लिए माता मंदिर लाइनपार ही प्रमुख है। कोठीवाल नगर और बुध बाजार के अधिकांश श्रद्धालु श्री दुर्गा भवन मंदिर और बुद्धि विहार के श्रद्धालु ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में माता को सजदे करते हैं। कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर और लोकोशेड स्थित शक्ति लोक शिवालय भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.