हमीरपुर, मार्च 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलार्पण (भारत) जिला इकाई के तत्वावधान में विचार/कवि गोष्ठी का आयोजन शनिवार को बलदाऊ मंदिर में किया गया। मां सरस्वती के पूजन-अर्चन और वंदन के उपरांत कवि/शायर वीरेंद्र पाल ''शजर'' ने गज़ल पेश की- 'जलते हुए दिये को, बुझाया न कीजिए, हंसता अगर हो कोई, रुलाया न कीजिए।' वरिष्ठ कवि गणेश सिंह ''विद्यार्थी ने पढ़ा- 'तूफानों से घिर कर भी, दीप जलाया है, घातें प्रतिघातें सहकर भी, प्रीति निभाया है।' संस्था के जिलाध्यक्ष शिवकरण सिंह ''सरस'' ने संगीत साहित्य कला के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करने के उपरांत कविता पढ़ी। अभिव्यक्ति साहित्य संस्था के अध्यक्ष कवि प्रेमपाल द्विवेदी ने अभियान गीत पढ़ा। संस्था के क्षेत्रीय साहित्य प्रमुख रेवती कुमार पाठक ''शेखर'' ने कला के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।देवनारायण सोनी, हास्य क...