प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति की ओर से जगदीश रैंप स्थित मंच पर आयोजित गंगा महोत्सव के छठवें दिन गणेश पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप कुमार पांडेय, गौरव करवरिया व अजय कुमार मिश्र की अगुवाई में भव्यता के साथ गंगा मैया की आरती की गई। भजन संध्या में गायिका नीलिमा सिंह ने जय त्रिवेणी जय प्रयाग की थीम पर भजन की प्रस्तुति की तो तनु प्रियंका की 'गंगा तेरे स्मरण मात्र से जनम सुफल हो जाता है, कानों में सुख देने वाला गंगा नाम सुहाता है' प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।उधर यह भी पढ़ें- प्रयागनगरी बसे संगम के तीरे... पर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध हरिहर गंगा आरती समिति के महोत्सव में रामघाट स्थित मंच पर समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्रा की अगुवाई में भव...