..ताकि ना जाए इंसानों की जान; नोएडा में बदलेगा सीवर सफाई का तरीका, केरल मॉडल अपनाने की तैयारी
नोएडा, मई 2 -- देश में सीवर सफाई के दौरान आए दिन मजदूरों की मौत के मामले सामने आते रहते हैं। गरीब मजदूर सफाई करने मैनहोल के नीचे उतरते हैं और वहां जहरीली गैस की चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं। कई बार तो ऐसे मामलों में एक से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। इन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए और लोगों की जान से खिलवाड़ को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण शहर में सीवर सफाई व्यवस्था में एक बड़ा और तकनीकी बदलाव करते हुए 'केरल मॉडल' अपनाने जा रहा है। इसके तहत यहां जोखिम भरे मैनुअल तरीके से की जाने वाली सीवर सफाई की जगह अब यहां जल्द ही केरल की तरह रोबोटिक तकनीक अपनाई जाएगी। प्राधिकरण के आधिकारिक सूचना विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि इस तकनीक के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए अधिकारियों का एक दल जल्द ही केरलम भेजा जाएगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.