झांसी, जून 13 -- झांसी (संवाददाता)। बरुआसागर थाना क्षेत्र से गुरुवार से महिला अपने तीन साल के मासूम बेटे संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिससे उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि आखिरी बार बेटी ने फोन कर कहा था कि 'अब मुझे मत ढूंढ़ना मैं मरने जा रही हूं'। इसके बाद फोन बंद हो गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर अनहोनी की आशंका जताई है। बरुआसागर के मोहल्ला बिसाई नई बस्ती निवासी इशरत जहां पत्नी स्व. मोहम्मद फारुखी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 23 साल की बेटी जेबा खान की शादी करीब चार साल पहले टीकमगढ़ निवासी अंसार अहमद से हुई थी। आरोप लगाया कि अंसार अहमद शराब पीने का आदी था। शादी के बाद वह जेबा से मारपीट करने लगे। वह बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोई नियमित काम भी नही...