नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सबसे पहले तो आप यह दावा कर रहे हैं कि इस साल 220 दिन हवा की गुणवत्ता अच्छी रही। लेकिन जब हम उस डेटा की जांच करते हैं, तो पता चलता है कि इसमें हेरफेर की गई है। क्योंकि सही डेटा सामने आने पर आपकी छवि खराब हो सकती है। आप यह भी दावा कर रहे हैं कि इस साल अक्टूबर का महीना पिछले एक दशक में सबसे साफ महीना रहा है। आप यह नहीं बताते कि अक्टूबर में सबसे ज्यादा बारिश भी हुई थी, जिसकी वजह से सारा प्रदूषण और धूल-कण नीचे बैठ गए। फिर, जब यह बात साफ हो जाती है कि बारिश रुकने के बाद पर्यावरण फिर से पहले जैसा हो गया है और वायु प्रदूषण वापस आ गया है। फिर लोग पूछने लगते हैं कि आसपास क्या हो रहा है। तो फिर आपको याद आता है कि अच्...