मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- नगर पालिका के द्वारा शहर में तीन स्थानों पर लगाए गए एयर मिस्ट टावर का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उद्घाटन किया है। इन तीनों एयर मिस्ट टावर से आसपास का वातावरण साफ शुद्ध रहेगा। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर पालिका प्रशासन की यह अच्छी पहल रही है। नगर पालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कूड़ा मुक्त शहर के अपने संकल्प को विकास के सहारे सार्थक बनाने की दिशा में एक नई सौगात शहरवासियों को देने का काम किया है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में अब स्वच्छ हवा के लिए पालिका ने कदम बढ़ाया है। गन्दगी स्थलों को स्वच्छता और विकास की तस्वीर में बदला गया है। चेयरपर्सप मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर जलकल विभाग के द्वारा शहर के तीन स्थानों पर एयर मिस्ट टावर स्थापित किये गये, जिनका बुधवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ ...