.सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
गया, मई 9 -- डोभी-चतरा सड़क डोभी थाने के केशापी गांव के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के केशापी गांव के बरत मंडल के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, बरत मंडल (45) डोभी थाना क्षेत्र के केशापी गांव का रहने वाला था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गई। चिकित्सकों ने बरत मंडल को मृत घोषित कर दिया। डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ यह भी पढ़ें- खगड़िया: एनएच 31 पर ट्रक-पिकअप की टक्कर में चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.