रामगढ़, जनवरी 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदिवासी यूथ क्लब सतकड़िया के तहत स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को गिद्दी सी मैदान में किया गया। उद्घाटन मैच रिले बी एफसी गिद्दी सी और एसएसी फुसरी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें में गिद्दी सी की टीम ने 1-0 से एसएसी फुसरी की टीम को पराजित कर उद्घाटन मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच गिद्दी सी के सूरज को दिया गया। इसके पहले बतौर मुख्य अतिथि अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार ने स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच की शुरूआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा स्वस्थ्य जीवन और समाज के लिए खेल जरुरी है। गुरुवार को ग्रुप ए का दूसरा मैच भी खेला गया। ज...