.सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी विदाई, छात्र हुए सम्मानित
मऊ, अप्रैल 9 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मनाजीत के प्रागंण में गुरुवार को वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के चेयरमैन रामप्रताप यादव ने सेवानिवित्त शिक्षक श्याम किशोर, नन्द लाल यादव, पद्मा प्रजापति, गीता यादव को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं खेलकूद और अपनी कक्षा में अव्वल आए बच्चों को भी सम्मानित किया। चेयरमैन रामप्रताप यादव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। जो कभी सेवा निवृत नहीं होता है। वह सदा पूजनीय होता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिलाने की अपील करते हुए अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.