गाजीपुर, जून 7 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली के अलीपुर मदरा गांव में शुक्रवार की रात को घर में विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में विवाहिता के भाई संदीप ने पति, ससुर, सास, जेठानी समेत पांच के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अलीपुर मदरा निवासी कल्पनाथ कश्यप के पांच बेटे जितेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, विरेंद्र कश्यप, भूपेंद्र कश्यप और शिकंदर कश्यप हैं। बड़े बेटे जितेंद्र की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 10 पर केस दर्ज उसकी पत्नी रक्षा कश्यप घर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र कश्यप है जो प्राइवेट नौकरी करता है। तीसरे नंब...