वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी। बाल और किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन, अवमुक्तिकरण और पुनर्वासन के लिए पहली दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक श्रम विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को श्रम विभाग, थाना एएचटी और चाइल्ड लाइन की संयुक्त मुहिम में कचहरी क्षेत्र की दो दुकानों से दो किशोर श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। नियोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी, पंकज कुमार सिंह और घनश्याम तिवारी, प्रभारी एएचटी तथा सत्येन्द्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.