गया, मई 21 -- गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने गुरुवार को बहेरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना संचालन व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। एसएसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हाजत, अभिलेख संधारण तथा लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों को अद्यतन रखने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसएसपी ने वारंट एवं कुर्की मामलों में तेजी लाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष रविरंजन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, एसएसपी ने डोभी के खरांटी पंचायत में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडो...