जौनपुर, मार्च 8 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बांसवारी गांव में मारपीट और लाठी-डंडे से हमले का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के चार दिन बाद सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बांसवारी गांव निवासी रीता देवी पत्नी गोल्डन प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 4 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही शिवम प्रजापति, नोनीत प्रजापति, अनामिका और बबली प्रजापति शराब के नशे में धुत होकर एक राय होकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। हमले में रीता देवी के सिर में गंभीर चोट आई और 11 टांके लगे हैं, जबकि उनके पति गोल्डन प्रजापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.