.मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
फतेहपुर, अगस्त 2 -- मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान 'नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां' तथा 'स्वास्थ्य चुनें, खुशहाली चुनें' का संदेश दिया गया। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं, इंटर्न, संकाय सदस्यों और स्टाफ ने तंबाकू, शराब, मादक पदार्थों के साथ-साथ तकनीकी लत के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य एवं उप-प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। यह भी पढ़ें- प्राचार्य ने दिलाई शपथ, विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.